फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मकवाल में पानी की किल्लत से लोग परेशान, रोज आपूर्ति करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। मकवाल में पानी की किल्लत से परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग से नल के जरिए पानी की आपूर्ति हर दिन करने की मांग रखी है। बीते गर्मियों के मौसम के आगमन के साथ पंचायत के रधान इलाके में जब मुख्य स्रोत में पानी का स्तर कम हो गया था तो विभाग ने मजबूरन इलाके में तीसरे दिन पानी आपूर्ति शुरू की थी। विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के प्रधान महेंद्र कुमार ने बताया कि अब बरसात में मुख्य स्रोत में पानी की कोई कमी नहीं है इसलिए विभाग से ग्रामीणों की मुश्किल को देखते हुए हर रोज पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इलाके में पानी की आपूर्ति के लिए बनाए गए जल जीवन मिशन के अंतर्गत नए डगवेल से भी पानी आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं की गई है, जिसके चलते मकवाल की लगभग 4000 आबादी के साथ पंचयात कछेड़ के लोग भी पीने के पानी के लिए मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। वहीं कुलदीप कुमार ने बताया कि पंचायत में 300 से करीब लोगों ने निजी पानी के कनेक्शन स्थापित करवाए हैं और जिसका नियमित अवधि में किराये का भुगतान भी कर रहे हैं लेकिन हर दिन पानी की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण लोग निजी टैंकर मंगवा कर घर के लिए पानी की जरूरत को पूरा कर रहे हैं। रतन चंद ने बताया कि पिछले लंबे समय से रधान में बने मुख्य टैंक में पानी की लीकेज के चलते टैंक से पानी व्यर्थ बहता चला जा रहा है। इससे हर दिन पानी आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। विभाग के अधिकारियों को भी इसके प्रति अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया। पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने जल शक्ति विभाग से जल्द पानी की आपूर्ति को दुरुस्त करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें