फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बारिश से बदहाल राष्ट्रीय राजमार्ग बढ़ा रहा है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गत दिवस होने वाली झमाझम बारिश ने खरोट मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग को बदहाल कर दिया है। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई है। वहीं, वहां से गुजरने वाले आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दौरान हाईवे की इस हालत पर स्थानीय निवासी विजय कुमार ने रोष जताते हुए कहा कि साल में एक बार होने वाली इस यात्रा के लिए सरकार और प्रशासन की तरफ से महीनों पहले से इंतजाम किए जाते हैं। जिसमें यात्रा के लिए सबसे अहम सड़कों की दशा पर इस बार ध्यान नहीं दिया गया। खस्ताहाल हाईवे पहले ही यहां से नियमित रूप से गुजरने वाले वाहनों के लिए परेशानी का कारण था। वहीं, पर्यटक सीजन के दौरान बढ़े वाहनों के दबाव में इसे और बदहाल कर दिया है।
उन्होंने कहा कि बारिश के बाद जिस सर्विस लाइन से वाहनों को निकाला जा रहा था। वहां ऊपर से आने वाला मलबा जमा हो गया था, जिसे शुक्रवार को अथारिटी द्वारा हटाया भी गया है। लेकिन पूरी तरह से इसे साफ न किए जाने के कारण दोपहिया वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के शुरुआती महीने में अगर हाईवे की ऐसी हालत है, तो आने वाले दिनों में यह और बदत्तर हो जाएगी। क्योंकि जारी निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, विनोद शर्मा ने हाईवे की देखरेख करने वाले अथॉरिटी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसे तो लखनपुर से लेकर कूटा तक जिले में पड़ने वाले हाईवे की हर जगह स्थिति खराब है। कई स्थानों पर तो ऐसे इसकी हालात ऐसी है कि इसे लिंक मार्ग भी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले कुछ एक स्थान पर सड़क को दुरुस्त करने के नाम पर तारकोल डाली गई। लेकिन वहां इसके बाद रोलर चलाने की जरूरत नहीं समझी गई। जिसके कारण वह भी लोगों को समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति यही रही तो कभी भी कोई सड़क हादसा भी हो सकता है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें