कठुआ। लखनपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में हुए एक हादसे में 45 वर्षीय जवान बुरी तरह से झुलस गया। वीरवार सुबह हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे आवश्यक उपचार देकर असप्ताल के आईसीयू ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया है।
घायल जवान की पहचान कांस्टेबल बलविंदर पाल पुत्र प्रेमपाल निवासी बोगल गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हादसा शिविर की रसोई में हुआ है।