फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू से बचाव के लिए लोगों को भी रहना होगा सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में बरसात ने दस्तक दे दी है। पिछले कई सालों से जिले में आए डेंगू के मामलों को देखते हुए आने वाले कुछ महीने महत्वपूर्ण है। इसमें हमें पूरी सतर्कता से डेंगू से बचाव करना है। ये बातें जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना ने कही। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डॉ. रैना ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही जागरूकता अभियान चला रखा है। उनके कार्यालय की फ्लाईंग टीम लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। लिहाजा लोगों को भी विभाग द्वारा बचाव के लिए सुझाए गए नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंद दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी। इसके बाद जलभराव अगर होता है तो डेंगू के मच्छरों को पनपने का मौका मिलेगा। लोगों को अपने घरों के आसपास किया भी तरह का जलभराव नहीं होने देना चाहिए।
उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा चलाई जाने वाली गतिविधियों को साझा करते हुए कहा कि डेंगू का जिले में अभी तक फिलहाल कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन विभाग पूरी तरह से तैयार है। ताकि अगर कोई मामला सामने आए तो मरीज के घर के आसपास मच्छरों के लारवा को खत्म करने के लिए दवा का छिड़काव करवाया जा सके। उन्होंने इस मौसम में आने वाले बुखार में सिर्फ पैरासीटामॉल दवा का ही उपयोग करने की नसीहत दी, जबकि एक से दो दिनों में बुखार न उतरने पर जांच करवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें