कठुआ। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सोमवार को रावी दरिया से अवैध रूप से खनन सामग्री लेकर जा रहे 33 डंपरों को जब्त किया है।
जिला खनन अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्रवाई को विश्वस्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया है। रावी दरिया में अवैध खनन को रोकने के लिए पंजाब की ओर से नाका लगाया गया था। इसके बाद दरिया से भारी मात्रा में खनन सामग्री लेकर निकलने वाले वाहनों ने कठुआ से निकलने का प्रयास किया। जम्मू कश्मीर की सीमा में लगाए गए नाके के दौरान सभी वाहनों को रोक लिया गया। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि निर्माण सामग्री लेकर जाने वाले किसी वाहन के पास आवश्यक फार्म-ए नही था। इसलिए इन्हें जब्त कर लिया गया।