फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया, चार घरों में लारवा मिला

विज्ञापन
शहर के वार्ड 8 में लारवा पाए जाने के बाद पानी को बहाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। गत वर्ष जिले में सामने आए 750 के करीब डेंगू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम जारी है। लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। वीरवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने शहर के वार्ड 8 और गोविंदसर में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। लोगों को मच्छरों के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी देते हुए बचाव में उनका सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन


अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने दोनों स्थानों पर 80 के करीब घरों में जाकर लोगों को अपने घरों के आसपास होने वाले जल भराव पर गहरी नजर रखने के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के बारे में जागरूक किया। टीम के सदस्यों ने लोगों को अपने घरों में इस्तेमाल के लिए रखे जाने वाले पानी की भी जांच की। इसमें वार्ड 8 में 2 घरों में और गोविंदसर गांव में भी 2 घरों में मच्छर का लारवा पाया गया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने पानी को नष्ट कर दिया। इस दौरान लोगों से घर में इस्तेमाल के लिए रखे जाने वाले पानी को हमेशा ढक कर रखने और तीन से चार दिन से ज्यादा के लिए पानी का भंडारण न करने की नसीहत दी। नौ लोगों के खून के नमूने भी लिए गए हैं।


टीम का नेतृत्व कर रहे मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि जारी अभियान के दौरान चार घरों में रखे गए पानी से मच्छर का लारवा मिला है। इसके बाद उस पानी को नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पानी में मिला लारवा डेंगू का है इस बारे में विश्वास से कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन उक्त लारवा साफ पानी में मिला है इसलिए हमें सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें