फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
रामकोट में तिरंगा रैली निकालते भाजपा नेता। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। भाजपा मंडल रामकोट में वीरवार को तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को सम्मान देना है।
रैली का शुभारंभ वीरवार सुबह 10 बजे भाजपा पहाड़ी जिला प्रधान गोपाल कृष्ण, जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी, भाजपा पहाड़ी जिला महामंत्री संजीत शर्मा, भाजपा नेता रोमी खजूरिया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप अबरोल और भाजपा मंडल प्रधान टिक्का शर्मा ने किया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसमें तिरंगे हाथ में उठाए हुए महिलाएं, बुजुर्ग और युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, मेरी आन मेरी शान हिंदुस्तान, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारे लगाकर भारतीय सेना के हिम्मत और जज्बे को सलाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय थल सेना, वायु सेना और जल सेना पर उन्हें गर्व है जो किसी भी दुश्मन के नापाक इरादों का मुंहतोड़ जवाब देने में पूर्ण सक्षम हैं। यह रैली धार सड़क नगरोटा गुजरू चौक से शुरू होकर वापस दुर्गापुरी काह में आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय इलाकों से पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें