फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनखंडी वॉरियर्स ने सुपर जॉइंट्स को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में मार्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को खेले गए मैच में बनखंडी वॉरियर्स की टीम ने सुपर जॉइंट्स की टीम को दो विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। सुपर जॉइंट्स की टीम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में सुपर जॉइंट्स की टीम 20 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुपर जॉइंट्स के बल्लेबाज विक्रांत शर्मा ने सर्वाधिक 56 रनों का योगदान दिया, वहीं बनखंडी वारियर्स के गेंदबाज मनीष ने तीन और विनय ने तीन विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनखंडी वॉरियर्स की टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18.2 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को 8 विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और दो विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। बनखंडी वॉरियर्स खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने 48 रनों का योगदान दिया और दो विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद बसोहली विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी को कश्मीर विलो का बेट इनाम में देकर सम्मानित किया। आयोजक सुमित ठाकुर, दिनेश शर्मा, भानु प्रताप सिंह और अन्य आयोजकों ने बताया कि बुधवार को मार्टर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें