फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छात्रों को आपदा प्रबंधन के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आपदा प्रबंधन का गुर आम लोगों तक पहुंचने के तहत मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। वीरवार को स्कूल परिसर में आयोजित सत्र में एसडीआरएफ टीम के सदस्याें ने स्थानीय स्वयंसेवकों, स्कूल के शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स और छात्रों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

बसोहली कांस्टीट्यूशनल क्लब की ओर से आयोजित सत्र के दौरान एसडीआरएफ टीम के सदस्याें ने सजीव प्रदर्शन के माध्यम से आग से सुरक्षा, घायलों की मदद के बारे में जानकारी दी। वहीं उन्होंने आपदा के समय बचाव के लिए उपयोग किए जाने वाले सुरक्षा जैकेट, हाइड्रॉलिक कटर, रोटरी रेस्क्यू, लाइफ जैकेट, अग्निशामक यंत्र, एमआरटी किट और प्राथमिक उपचार किट से परिचित कराया। इसके अलावा, सीपीआर तकनीक का लाइव डेमो दिया गया, जिससे किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है यदि यह कुछ ही मिनटों में सही तरीके से किया जाए।

प्रतिभागियों को हवाई हमलों, खतरनाक विकिरणों, भूकंप और युद्ध जैसी परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा ने सिविल डिफेंस टीम और जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रयासों की सराहना की। एसडीपीओ बसोहली ने प्रतिभागियों को यह सीख समाज में फैलाने का आग्रह किया ताकि आपदा के समय बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा ने एसडीआरएफ टीम की ओर से दी जानकारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज मिली जानकारी से कार्यक्रम के प्रतिभागी आपदा के समय लोगों की जानमाल की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
इस कार्यक्रम में एसडीपीओ बसोहली सुरेश शर्मा, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के प्रधानाचार्य बृज भूषण शर्मा, थाना प्रभारी बसोहली राकेश सिंह के अलावा समाजसेवी अमित मेहरा और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें