फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने पिछले एक साल से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे कुख्यात अपराधी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कठुआ थाने में मवेशी और नशा तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज थे। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी नगरी इलाके में घूम रहा है। इसके बाद डीएसपी पुलिस मुख्यालय रविंदर सिंह के नेतृत्व में नगरी और कठुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में छापेमारी कर आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया। अपराधी की पहचान 35 वर्षीय बाग हुसैन पुत्र आलम दीन निवासी निहालपुर पल्ली कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वांछित अपराधी पशु और नशा तस्करी के अलावा कठुआ थाना में दर्ज एफआईआर संख्या 198/2024 में आईपीसी की धारा 307/353/336/332/427/147/ और एफआईआर संख्या 158/2024 में आईपीसी की धारा 307/341/323/147 के चलते बीते एक वर्ष से गिरफ्तारी से बच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें