फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू और मलेरिया के खिलाफ अभियान जारी, लोगों को किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम जारी है। मंगलवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीम ने शहर के वार्ड 4 में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। जहां लोगों को मच्छरों के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी देते हुए बचाव में उनका सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन


अभियान के तहत मलेरिया विंग की टीम ने वार्ड एक में करीब 50 घरों में जाकर लोगों को अपने घरों के आसपास होने वाले जल भराव पर गहरी नजर रखने के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के बारे में जागरूक किया। टीम के सदस्यों ने लोगों को अपने घरों में इस्तेमाल के लिए रखे जाने वाले पानी को हमेशा ढक कर रखना और तीन से चार दिन से ज्यादा के लिए पानी का भंडारण न करने की नसीहत दी। जबकि दस लोगों के खून के नमूने भी लिए गए हैं।

जारी अभियान के बारे में मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार मलेरिया विंग की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। ताकि लोगों को मच्छरों के काटने से होने वाली डेंगू और मलेरिया जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचाया जा सके। चूंकि इस समस्या का निदान जनसहयोग से ही किया जा सकता है। लिहाजा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें