कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरनोटी के पास बस की टक्कर लगने से एक मोटर साइकिल चालक व रेहड़ा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीरवार सुबह हादसा उस समय हुआ जब बस कठुआ से जम्मू की ओर जा रही थी और बरनोटी के पास मोटरसाइकिल और रेहडे़ को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद लोगों ने मोटर साइकिल चालक 42 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र थुडू राम और रेहड़ा चालक 29 वर्षीय लियाकत अली पुत्र मुराद अली दोनों निवासी पल्ली मोड़ कठुआ को जीएमसी कठुआ पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।