बिलावर। रामलीला क्लब धार डुग्गू की ओर से मंचित की जाने वाली रामलीला को सुरक्षा कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया। रामलीला के आयोजन को लेकर रविवार को धार डूगनु गांव में रामलीला क्लब के प्रधान शमशेर चंद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि हर दिन नवरात्रों के दौरान शाम 6 बजे रामलीला कमेटी के सदस्य रामलीला परिसर में आरती का आयोजन करेंगे। उन्होंने बताया कि रामनवमी के दिन गांव में भगवान श्री राम परिवार की भव्य झांकी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि महावीर जयंती के दिन रामलीला कमेटी की ओर से गांव में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर हंस राज चौधरी, बिशन दास, विजय, अंग्रेज सिंह और रामलीला कमेटी के बाल कलाकार मौजूद रहे। संवाद