कठुआ। चैत्र नवरात्र पर शहर से माता सुकराला की भव्य यात्रा निकाली गई। शहर के पुलिस लाइन रोड स्थित शिव मंदिर से निकाली जाने वाली यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे। इस दौरान उत्साहित भक्तों द्वारा लगाए जाने वाले माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
शिवसेना डोगरा फ्रंट की ओर से निकाली जाने वाली यात्रा कॉलेज रोड से होती हुई शहीदी चौक, मुखर्जी चौक से होती हुई पारलीवंड से हटली मोड़ पहुंची जहां से यात्रा में शामिल होने वाले भक्त वाहनों में सवार होकर माता के भवन की ओर बढ़ गए।
इस मौके पर फ्रंट के जिला प्रधान नरेंद्र तांगड़ी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में शांति और समृद्धि की कामना से हर बार उनके संगठन की ओर से इस यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसमें कठुआ शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी भक्त शामिल हो रहे हैं। जो माता के दर्शन कर जम्मू-कश्मीर की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।