कठुआ। संदिग्ध अवस्था में आग लगने से 36 वर्षीय महिला बुरी तरह से झुलस गई। शुक्रवार देर शाम को हीरानगर कस्बे में हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। महिला की पहचान शांति देवी पत्नी महेश यादव निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है, जो मौजूदा समय में हीरानगर में रहती है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।