कठुआ। जिले में अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर छन्न अरोड़ियां के पास हुई है, जहां एक मोटरसाइकिल की वहां से गुजर रहे एक राहगीर से टक्कर हो गई। इस घटना में राहगीर सहित मोटरसाइकिल चालक और सहसवार भी घायल हो गया। इन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान 63 वर्षीय राहगीर लालचंद पुत्र बिंद्रा राम निवासी चक भगवाना हीरानगर, 20 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक रितिक कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी मेहराजपुर और 24 वर्षीय सहसवार बाबू कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी छन्न अरोड़ियां के रूप में हुई है।
वहीं, एक अन्य हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजबाग के पास हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से 50 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान सुरजीत कुमार पुत्र लालचंद निवासी सैदपुर नगरी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।