कठुआ। जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले को बढ़ावा देने के जारी प्रयास के तहत पीएम-श्री सरकारी मिडिल स्कूल कठुआ-ए की ओर से नामांकन और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों ने घर-घर जाकर लोगों को स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी है।
शिक्षकों ने लोगों को बताया कि उनके स्कूल में योग्य और अनुभवी शिक्षक, अच्छी तरह से सुसज्जित और विशाल कक्षाएं, नन्हें विद्यार्थियों को प्ले वे शिक्षण, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षक, निःशुल्क एक्सपोजर विजिट, व्यावसायिक विजिट, फील्ड विजिट, कक्षा 8 तक निःशुल्क पुस्तकें, मध्याह्न भोजन सुविधा, बालवाटिका छात्रों के लिए विशेष आया आदि उपलब्ध है।