फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अज्ञात वाहनों की टक्कर में तीन राहगीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। यहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना बरनोटी में हुई, जहां एक अज्ञात कार की टक्कर लगने से 48 वर्षीय राहगीर घायल हो गया। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र ज्ञानचंद निवासी बरनोटी के रूप में हुई है। दूसरी घटना हीरानगर के शेरपुर इलाके में हुई है। जहां एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद उसे हीरानगर उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। घायल की पहचान 45 वर्षीय देवी दास पुत्र कृष्ण चंद निवासी हीरानगर के रूप में हुई है।
वहीं, एक अन्य घटना नगरी क्षेत्र के मीरपुर में पेश आई, यहां अज्ञात कार की टक्कर से राहगीर घायल हो गया है। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद कासिम पुत्र मोहम्मद निवासी गुड़ा सूरजां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें