कठुआ। जंगलोट लिंक मार्ग पर कार और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें 50 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान जमील कुमार पुत्र महेंद्र कुमार निवासी कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।