कठुआ। हीरानगर के जल्लेचक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी पहचान 40 वर्षीय देवेंद्र लाल पुत्र चमन लाल निवासी जल्लेचक हीरानगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उसकी बिगड़ती हुई हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे हीरानगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।