बिलावर। नलेऊ पंचायत के वार्ड 5 मोहल्ला तानीनी में 5 दिनों से बिजली सप्लाई प्रभावित है। इसके कारण वार्ड की 500 से अधिक आबादी परेशान है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में बिजली विभाग को कई बार अवगत करवाया लेकिन समाधान नहीं किया गया। सुनील सिंह, सोहनलाल, मक्खन सिंह, माजिद अली, इंद्र सिंह और पंकज कुमार ने बताया के 5 दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से लोगों को रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ रही हैं। लोग अपने मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं जिसकी वजह से लोगों का संपर्क अन्य इलाकों से कट गया है।
लोगों ने कहा कि उनके वार्ड के कई विद्यार्थी अलग-अलग सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई करते हैं, इनकी पढ़ाई बिजली के बिना प्रभावित होती जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में बिजली विभाग ने 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया है जो पिछले 5 दिनों से खराब पड़ा है जिसे आज तक नहीं बदल गया। लोगों ने मांग की के जल्द से जल्द वार्ड पांच तानीनी में खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए जिससे वार्ड की 500 से अधिक आबादी को राहत मिल सके।
कोट
समस्या संज्ञान में आ गई है। खराब हुए ट्रांसफार्मर को जल्द बदलकर नए ट्रांसफार्मर को लगाया जाएगा।
-परवेज भट्ट, एईई बिजली विभाग।