फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गेहूं की फसल पर खाद का छिड़काव करने में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। इलाके में तीन दिन पूर्व हुई जोरदार बारिश के बाद अब खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। पिछले दो दिनों से इलाके में तेज धूप खिल रही है। मौसम साफ होने के बाद अब किसान गेहूं की फसल पर यूरिया खाद का छिड़काव करने में जुटे हैं। किसान बलवीर सिंह, शामदत्त, कुलदीप कुमार और रतन चंद ने बताया कि पिछले लगातार डेढ़ महीने से इलाके में बारिश नहीं हुई थी जिसकी वजह से गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी थी और पानी की कमी के कारण गेहूं की फसल सही तरीके से नहीं बढ़ रही थी। अब जोरदार बारिश होने के बाद उन्हें काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि अब वह फसल को यूरिया खाद का छिड़काव करने में जुट गए हैं। किसानों के अनुसार खाद के बाद घास को नष्ट करने की दवा का छिड़काव भी करेंगे ताकि फसल की अच्छी पैदावार हो सके। बता दें कि उपमंडल के 90 फीसदी से अधिक इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है जिसके कारण इलाके के ज्यादातर किसान बारिश के पानी पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें