फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: फार्मासिस्ट से सहारे चल रहा है पीएचसी लोहाई-मल्हार, छत से टपकता है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पहाड़ी उपजिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाई-मल्हार में एमबीबीएस डॉक्टर न होने से पांच हजार की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है। फार्मासिस्ट के सहारे चल रहे स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को सुविधा देने के लिए चार कमरों की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन छत से पानी टपकने से मरीजों और स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, पर स्वास्थ्य विभाग इससे बेखबर है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पीएचसी में एमबीबीएस डॉक्टर की लगातार तैनाती न होने से लोगों को उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में जाना होता है। इससे लोगों में काफी रोष है। प्रति दिन सैकड़ों लोग यहां इलाज के लिए आते हैं, लेकिन एमबीबीएस डॉक्टर न होने की स्थिति में वहां पर तैनात फार्मासिस्ट से ही इलाज करवाना पड़ता है। अस्पताल की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि बरसात में छत टपकना शुरू हो जाती है। जिसके चलते मरीजों तो दूर स्टाफ भी वहां नहीं बैठ सकता है।
स्थानीय निवासी मोहम्मद इलियास ने केंद्र की दयनीय स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द इसकी मरम्मत करवा कर बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है। कहा कि जब भी बारिश होती है, तो अस्पताल की छत से पानी टपकता है। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। इसकी खराब स्थिति के कारण लोगों को इलाज के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ता है। जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान होता है।
विज्ञापन

इलियास ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। लिहाजा इसकी जल्द मरम्मत करवा कर एमबीबीएस डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाए। जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सके।
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरविंदर सिंह का कहना है कि अस्पताल की नई इमारत को लेकर स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई मंजूरी नहीं मिली है। पहले से बनी इमारत बदहाल हो चुकी है। लिहाजा इसे नये सिरे से बनाने या मरम्मत कराने की जरूरत है। विभाग स्वास्थ्य सुविधा प्रधान करने की हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें