फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बैरा गांव में पहुंची कुलदेव बाबा कालीवीर की ज्योति यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बिरादरी की वार्षिक मेल का निमंत्रण हर एक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जसरोटिया सनातन धर्म सभा की ओर से कुलदेव बाबा कालीवीर की ज्योति यात्रा का आयोजन जारी है। बैरा गांव में पहुंची यात्रा का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। लोगों ने कुलदेव बाबा कालीवीर की ज्योति के दर्शन किए। यात्रा के साथ चल रहे सभा के सदस्याें ने लोगों को वार्षिक मेल में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर यात्रा के साथ चल रहे सभा के सदस्यों ने बताया कि गत शनिवार को बरवाल गांव से शुरू हुई इस यात्रा के माध्यम से कंडी क्षेत्र के खरोट, लोगेट, जंडोर, कराखड़, बगवाल, दवाल, मेरथा और अब बैरा में वार्षिक मेल का निमंत्रण दिया जा रहा है। इसमें अब तक करीब 20 हजार की आबादी तक यात्रा के माध्यम से मेल का संदेश दिया गया है। इसमें लोगों को मार्च महीने के दूसरे रविवार को होने वाली मेल की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

बिरादरी के लोगों तक वार्षिक मेल का निमंत्रण पहुंचाने के लिए परंपरा के अनुसार निकाली जाने वाली यात्रा इसी तरह 24 फरवरी तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें