फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध का दूध और पानी का पानी होगा: जावेद राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मक्खन दीन की खुदकुशी मामले में कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद राणा ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। मृतक के प्रति सांत्वना प्रकट करने के लिए मंत्री मक्खन दीन के ननिहाल पहुचे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद पीड़ित परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मंत्री से मक्खन दीन की मौत के मामले को लेकर न्यायिक जांच की मांग की। शनिवार की शाम 6 बजे गुड़ा कलयाल गांव में पहुंचे मंत्री ने लोगों को न्यायिक जांच करवाने का आश्वासन दिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस की प्रताड़ना की वजह से युवक की मौत हुई है।
लोगों ने कहा कि मृतक के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। इनका पालन पोषण कौन करेगा। 25 वर्षीय युवक की मौत से परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि मौजूदा समय में सरकार की ओर से युवक की मौत के मामले को लेकर मजिस्ट्रेट जांच करवाई जा रही है, जिससे मृतक के परिजन और रिश्तेदार असंतुष्ट हैं। इस मौके पर मौजूद लोगों को मंत्री ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता सरकार की ओर से की जाएगी और परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक राजीव जसरोटिया, विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह और अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें