फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चन्नग्रां स्कूल में नई इमारत का निर्माण शुरू, 13.5 लाख से बनेंगे दो कमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सरकारी मिडिल स्कूल चन्नग्रां में नई इमारत का निर्माण शुरू हो गया है। 13.5 लाख की लागत से स्कूल परिसर में दो नए कमरे और एक बरामदे का निर्माण होगा। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छा शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के तहत होने वाले इस निर्माण के बारे में गांव के पूर्व नायब सरपंच रोहित शर्मा ने बताया कि स्कूल परिसर में दो पुराने कमरे पिछले दस सालों से जर्जर अवस्था में थे। हालांकि स्कूल के पास उपलब्ध भवन में कक्षाएं चलाई जा रही थीं। जिससे इन कमरों का कोई उपयोग नही हो रहा था, लेकिन इस जर्जर भवन के कारण वहां हादसा होने की संभावना थी। जिसे तोड़कर नए कमरों का निर्माण हो रहा है।

वहीं स्कूल के प्रभारी मुख्य अध्यापक अर्जुन सिंह ने बताया कि उनके स्कूल में कुल 99 विद्यार्थी हैं। जिनकी कक्षाओं को चलाने के लिए पर्याप्त कमरों की व्यवस्था है। लेकिन किंडरगार्टन में आने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग से कक्षा की जरूरत थी जो इस निर्माण से पूरा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें