कठुआ। वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में चार साहिबजादों के बलिदान को नमन करने के लिए जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और एथलेटिक क्लब कठुआ की ओर क्रॉस कंट्री मैराथन का आयोजन किया गया। शहर के सावन चक गुरुद्वारा से शुरू होने वाले आयोजन में ढाई सौ के करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
तीन अलग-अलग वर्गों में होने वाली इस प्रतियोगिता में शामिल युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। इसमें 9 साल तक की आयु के लिए 500 मीटर की दौड़ में भव्या जस्सल प्रथम और मनदीप कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 15 साल तक की आयु वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ में दलजीत सिंह प्रथम, रमन कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 17 साल तक की आयु के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ में दर्शन कुमार ने पहला और शुभम कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महिलाओं की ओपन कैटेगिरी में दौड़ का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर एथलेटिक क्लब के अध्यक्ष रवि के जस्सल और जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र के साथ नगद इनाम देकर सम्मानित किया। महिलाओं के वर्ग में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव प्रवीण सिंह के साथ सदस्य मनिंदर पाल सिंह सौरभ व कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद