फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रक से हुई टक्कर, कार में सवार छह लोग घायल, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इसके चलते कार में सवार छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर जम्मू से सोलन जा रही हेक्सा कार (पीबी10जीटी- 5182) चालक से अनियंत्रित हो गई और आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सभी एयर बैग्स खुल गए। इसके बावजूद कार में बैठे छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों की पहचान 55 वर्षीय राकेश मल्होत्रा पुत्र एनके मल्होत्रा, 50 वर्षीय नीलम देवी पत्नी ओम शंकर सिंह, 80 वर्षीय असबाबो देवी पत्नी भारत सिंह, 34 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र उमा शंकर, 37 वर्षीय वीणा देवी पत्नी सुमित कुमार और 50 वर्षीय ज्योत्सना मल्होत्रा पत्नी राकेश मल्होत्रा निवासी बद्दी सोलन (हिमाचल प्रदेश) के रूप मे हुई है। सभी जम्मू में आयोजित समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें