बिलावर। ईद मिलाद उल नबी की पूर्व संध्या पर रविवार को मौलवी तालिब हुसैन के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद ढेर से से रैली के रूप में निकले जुलूस में मुस्लिम समुदाय के कई लोगों ने हिस्सा लिया। जामा मस्जिद से शुरू हुए जुलूस में शामिल लोग फिंतर चौक पर पहुंचे। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस जामा मस्जिद ढेर में आकर संपन्न हुआ।