फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पांच किमी क्रॉस कंट्री में दौड़े युवा, वीर नायकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस पर एथलेटिक क्लब कठुआ की ओर से 5 किलोमीटर क्राॅस कंट्री का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय एथलीट रवि जस्सल की अगुवाई में आयोजित क्राॅस कंट्री में राष्ट्रीय ध्वज के साथ 5 किलोमीटर दौड़ लगाकर आजादी के नायकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


शहर के शहीद कैप्टन सुनील चौधरी के स्मारक से शुरू होने वाली क्रॉस कंट्री में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष लगाते हुए युवाओं ने आंबेडकर चौक, न्यू बस स्टैंड, सावनचक गुरुद्वारा, बरमोरा फ्रूट एंड वेजीटेबल मंडी, शक्ति माडल स्कूल से होते हुए वापस शहीद कैप्टन सुनील चौधरी के स्मारक पर दौड़ संपन्न की। क्रॉस कंट्री के समापन पर कठुआ जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों ने एक सुंदर भारत के निर्माण का सपना देखा था। जिसे हमारी युवा पीढ़ी ने अब पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें