कठुआ। नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद लोगों ने महिला को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है।
शहर की रामनगर कॉलोनी में मंगलवार की देर रात को किसी बात पर कहासुनी होने पर नशे में धुत औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, पीड़िता की मां लाल मुनी देवी ने बताया कि उसकी बेटी का पति शराब पीकर हर रोज पीटता था लेकिन बीती रात को तो उसने हद ही पार की दी। पीड़िता की पहचान जूली कुमारी पत्नी रवि कुमार निवासी नालंदा बिहार के रूप में हुई है। जो मौजूदा समय में शहर की रामनगर कॉलोनी में रह रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।