रामकोट। भाजपा मंडल रामकोट की तरफ से सेवा संकल्प कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत लाखड़ी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा के मंडल प्रधान टीका शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पूर्व जिला विकास परिषद सदस्य नारायण त्रिपाठी भी मौजूद रहे। इसमें स्थानीय नागरिकों ने मिलकर मंदिर के आसपास झाड़ू लगाया, सूखे पत्ते हटाए और पूरे परिसर को साफ-सुथरा किया। पूर्व जिला विकास परिषद सदस्य ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और सेवा ही संस्कार है के भाव को समाज में बढ़ाना था। कहा कि स्वच्छता ही सच्ची सेवा है और इसी भाव से विकसित भारत का निर्माण संभव है।