फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विधायक ने किया पीएमजीएसवाई सड़क का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। रजबालता, चियाला, गरडासलेर, रेहान, बरहाल और बर्बरी क्षेत्र के लोगों के लिए बुधवार को बहुप्रतीक्षित पीएमजीएसवाई सड़क का शुभारंभ विधायक बिलावर सतीश कुमार द्वारा किया गया। कुल 28.35 करोड़ की लागत से 11.8 किमी लंबी यह सड़क बनेगी। इसका विधायक ने नारियल तोड़कर और फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक सतीश कुमार ने इस मौके पर रजबालता, चियाला, गरडासलेर, रेहान, बरहाल और बर्बरी के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने इस सौगात के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा गुजरू नारायण दत्त त्रिपाठी, पूर्व बीडीसी नगरोटा गुजरू अवे खजूरिया, स्थानीय ग्रामीण, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें