हीरानगर। पुलिस ने छन्न मोरियां गांव के नजदीक एक पुल पर नाके के दौरान एक युवक को 4.68 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बाइक को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी आशीष शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने पुल पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक बाइक (जेके08डी 4187) को भी रोका और बाइक सवार युवक की तलाशी के दौरान उससे 4.68 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। बाइक को भी जब्त कर थाने ले जाया गया। आरोपी की पहचान रोहित कुमार निवासी महेशा चक तहसील मढीन के रूप में हुई है।