रामकोट। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरोटा गुजरू में कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगजीत सिंह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली का आयोजन हुआ।
रैली स्कूल परिसर से शुरू होते हुए धार सड़क पर नगरोटा गुजरू चौक तक निकाली गई। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश देना रहा। प्रधानाचार्य जगजीत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वतंत्रता प्राप्ति में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर घर तिरंगा अभियान में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से व्यापक भागीदारी होनी चाहिए, जो एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रतिबिंबित करें। प्रधानाचार्य ने सभी क्षेत्रों के युवाओं और नागरिकों से इस अभियान में आगे आकर पूरे मनोयोग से योगदान देने का आग्रह किया। संवाद