फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीपीएस के छात्रों ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) कठुआ ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हीरानगर स्थित 121 बटालियन सीआरपीएफ कैंप में समारोह का आयोजन किया। स्कूल प्रिंसिपल विवेक अरोड़ा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा तृतीय की छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों के साथ प्रेम और सुरक्षा के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।
विज्ञापन

प्राइमरी कोऑर्डिनेटर गरिमा और रुचि शर्मा के साथ छात्राएं सीआरपीएफ कैंप पहुंचीं, जहां जवानों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। नन्हीं छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों की कलाइयों पर राखियां बांधीं, जो भाई-बहन के अटूट रिश्ते और देश की रक्षा के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक बनीं। जवानों ने भी बच्चों के प्रति अपने स्नेह को व्यक्त करते हुए उन्हें प्यारे उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें