हीरानगर। मढ़ीन पुलिस चौकी की टीम ने खानपुर क्षेत्र में छापा मारकर करीब 10 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी स्वर्ण सिंह मन्हास ने खानपुर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बरसू चक निवासी बेबी देवी पत्नी शेखर कुमार को 10 लीटर अवैध देसी शराब के साथ पकड़ा। बेबी देवी इस शराब को स्थानीय लोगों को बेच रही थी। पुलिस ने धारा 48(ए) एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।