हीरानगर। शाम करीब साढ़े पांच बजे लौंडी गांव में चारे के शेड में अचानक आग लग गई। इसमें शेड और चार जलकर राख हो गया। शेड नरिंद्र वर्मा पुत्र सरवन कुमार का था। गनीमत यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की अपील की है।