फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पांच संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। बेई नाले के साथ लगते गांव छन्न खत्रियां में बुधवार रात को पांच संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने रात से लेकर सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुमित वर्मा नामक व्यक्ति ने पांच संदिग्धों को देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस, एसओजी और सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव के साथ लगते जंगलों और बेई नाले को बारीकी से खंगाला गया।
जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे सुमित वर्मा घर लौट रहा था तभी उसने रास्ते में पांच संदिग्ध लोगों को देखा जो पिट्ठू उठाए हुए थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसओजी से संपर्क किया और जिसके बाद सेना भी मौके पर पहुंच गई और उसी वक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

करीब दस घंटे चले इस तलाशी अभियान के बाद भी सुरक्षा वालों के हाथ कुछ नहीं लगा है। वहीं, देर शाम पुलिस और सेना की ओर से लखनपुर के दन्ना इलाके में भी संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें