हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी और ट्रक की टक्कर में युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हीरानगर मोड़ पर फ्लाईओवर से कुछ दूरी पर स्कूटी (जेके08के 5667) की एक ट्रक (एचआर38एडी7296) की जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्कूटी सवारों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत लाया घोषित कर दिया और घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।
मृतक की पहचान हर्षवर्धन सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 हीरानगर के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान गौरव निवासी लडयाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।