फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली शोभा यात्रा, पुष्पवर्षा से स्वागत

विज्ञापन
गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष में बसोहली में निकाली गई शोभायात्रा। - फोटो : heera nagar
विज्ञापन
हीरानगर, बसोहली। गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर हीरानगर के चक नथल में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। गुरु रविदास मंदिर में माथा टेक कर यात्रा शुरू की गई। इस मौके पर विधायक विजय शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

मंदिर के बाहर से शुरू हुई शोभायात्रा सांझी मोड़, बंदोर, खानपुर, सजवां से होते हुए राजबाग में हाईवे पर पहुंची। इसके बाद यात्रा हमीरपुर, छन्न अरोड़ियां, चड़वाल, छपाकी, वीरुचक से होते हुए वापस मंदिर के बाहर संपन्न हुई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को प्रेम, समानता और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने हमें जात-पात से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा दी। आज के समय में उनके उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने गुरु रविदास की शिक्षाओं पर चलने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वहीं शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। स्थानीय संगठनों और श्रद्धालुओं की तरफ से जगह-जगह प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई।
इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। इससे आयोजन शांतिपूर्ण सुचारू रूप से संपन्न हो सका। यात्रा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु की शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लिया। यात्रा में भाजपा के जिला महासचिव राहुल हंस, जिला विकास परिषद के सदस्य कर्ण कुमार अत्री, नेशनल कांफ्रेंस के नेता धर्मपाल कुंडल, पूर्व सरपंच प्रीतम सिंह आदि शामिल रहे। इसके अलावा बसोहली में भी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें