फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीएलडीएम कॉलेज में छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल (जीएलडीएम) डिग्री कॉलेज के रेड रिबन क्लब ने स्वस्थ और रोग मुक्त भारत विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ रेड रिबन क्लब की संयोजिका प्रोफेसर रूपाली जमवाल ने स्वागत भाषण के साथ किया। उन्होंने रेड रिबन क्लब की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह क्लब छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, व्यक्तिगत जिम्मेदारी विकसित करने और सामाजिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने में अहम योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना विशेष तौर पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पलोडा के फिजिकल डायरेक्टर विक्रम जमवाल ने व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वच्छता केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। कॉलेज प्रिंसिपल ने कहा, इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वस्थ और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व से अवगत कराना था। एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज ही गुणवत्तापूर्ण जीवन की नींव है।
उन्होंने छात्रों से अपील की कि वह परिवर्तन के दूत बनें और अपने समुदायों में स्वच्छता को बढ़ावा दें ताकि बीमारियों के प्रसार को काम किया जा सके।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी सत्र भी हुआ। इसमें छात्रों ने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर प्रश्न पूछे और मुख्य वक्ता ने सभी प्रश्नों का उत्तर विशेषज्ञता के साथ दिया। कार्यक्रम में रेड रिबन क्लब के सदस्य डॉ. भावना जमवाल, डॉ. गंगा शर्मा, डॉ. भारत भूषण, डॉ. राजेश शर्मा, प्रोफेसर अमित शर्मा, प्रोफेसर तमन्ना आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें