कठुआ। राइजिंग स्टार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल राजन शरावत ने शुक्रवार को बनी और मछेड़ी सेक्टर का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने सेना की ओर से चलाए जा रहे आतंक विरोधी ऑपरेशन की तैयारियों की भी समीक्षा की। जीओसी ने क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों से मुलाकात की और प्रोफेशनल तरीके से अपनी सेवाएं देने पर उनका मनोबल भी बढ़ाया। क्षेत्र में सेना की ओर से न सिर्फ आतंक विरोधी ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं
ज्ञात रहे कि जिले के पहाड़ी इलाकों में सेना की बड़े पैमाने पर तैनाती करते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही देश विरोधी ताकतों के खिलाफ भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं।