फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिसकर्मी ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे खरोट मोंड़ स्थित किराए के मकान में रह रहे एक पुलिस एएसआई ने संदिग्ध परिस्थितियों पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिसकर्मी की पहचान 53 वर्षीय एएसआई स्वर्ण सिंह पुत्र बेली राम निवासी धार फरलू बसोहली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में पुलिसकर्मी बसोहली में ही तैनात था।
विज्ञापन

मामला बीती रविवार की आधी रात के 2 बजे का है। जब घर के सदस्यों ने पुलिसकर्मी को पंखे से लटकते देख आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृत का पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें