फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से बीएसएफ जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल की बोबिया पोस्ट पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान चक्रधर बचा पुत्र काशी राम निवासी जामपुर जिला बलांगीर ओडिशा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 159 बटालियन के सिपाही चक्रधर 82 बटालियन में कोर्स पर थे और बोबिया में बॉर्डर आउट पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे थे। वीरवार तड़के यहां गोली की आवाज सुनाई दी जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अन्य जवानों ने आउटपोस्ट पर जाकर देखा तो चक्रधर गंभीर रूप से घायल पड़े थे। अधिकारियों ने तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। हीरानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें