फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध दिखने की सूचना के बाद देवल व आसपास तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। टिल्ला देवल गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। सुबह 7 से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलाए गए तलाशी अभियान में पुलिस की टीम ने देवल और आसपास सटे इलाकों का चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पूर्व बिलावर उपमंडल के पंजतीर्थी इलाके में संदिग्ध दिखने की सूचना मिली थी, जिसके उपरांत सेना और अर्धसैनिक बलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया था लेकिन तब भी कोई कामयाबी नहीं मिली थी। मंगलवार को भी मल्हार थाने के अधीन आते इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया था। दीपावली उत्सव को लेकर सुरक्षा बल सतर्क हैं।

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें