फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: टॉफी का लालच देकर बच्ची को अगवा करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बनतालाब। रूपनगर से आठ साल की बच्ची को अनजान व्यक्ति ने ट्रॉफी का लालच देकर अगवा करने का प्रयास किया। कुछ समय बाद उसकी मां वापस घर पहुंची तो बच्ची नहीं थी। उसने बच्ची को हर जगह तलाशने का प्रयास किया लेकिन बच्ची नहीं मिली। बच्ची की मां ने जानीपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

जानीपुर थाना प्रभारी विक्रम शर्मा ने बच्ची को ढूढने के लिए टीमों का गठन किया और दो घंटे में ही बच्ची को ढूंढ निकाला। बच्ची को परिजन को सौंप दिया गया। बताया गया कि अनजान व्यक्ति कुछ देर तक बच्ची को अपने साथ लेकर चला और फिर थोड़ी दूर जाने के बाद उसे रास्ते में छोड़कर भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें