फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: केंद्रीय मंत्री के एस्कॉर्ट वाहन का टायर फटा, चार सुरक्षाकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के बिलावर दौरे से पहले ही धार सड़क पर उनके एस्काॅर्ट वाहन का टायर फट गया। इसमें चार सुरक्षाकर्मियों को चोटें आईं, जिन्हें बिलावर उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 सुरक्षाकर्मियों को लेकर जम्मू से बिलावर की ओर से निकली इनोवा कार धार रोड पर तलैन पुल के पास जोरदार धमाके के बाद पलट गई। बताया जा रहा है कि वाहन का टायर फट गया। इसके बाद गाड़ी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क के बीचों बीच पलट गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। घायल जवानों की पहचान जयवीर सिंह, युद्धवीर सिंह, सुरेश पाटिल और महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वहीं हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह की उंगलियों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उधर, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें