फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रूबन क्वाली जीती बड़ी माली, छोटी पर सरवन का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गांव टारडा स्थित बाबा सुरगल देव के स्थान पर नागपंचमी के उपलक्ष्य पर होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम का विशाल दंगल से साथ समापन हो गया है। इसमें बड़ी माली रूबन क्वाली और छोटी माली सरवन ने जीती।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित दंगल में बड़ी माली का मुकाबला अमृतसर के पहलवान रूबन क्वाली के नाम रहा, जबकि छोटी पर दीनानगर के पहलवान सरवन ने कब्जा जमाया। दंगल का मुख्य आकर्षण अमृतसर से आए भांगड़ा कलाकार रहे। उन्होंने चार घंटे चले दंगल के दौरान रंग भर दिया।

देवस्थान पर कार्यक्रम के चलते सुबह से ही हजारों की संख्या में उमड़े भक्तों ने नागदेवता के स्थान पर माथा टेककर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, देवस्थान पर आयोजित होने वाले मेले में दूसरे दिन भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान जहां लोगों ने मेले का लुत्फ लिया, वहीं बड़ी संख्या में आए लोगों के खरीदारी करने से वहां के दुकानदार भी खूब उत्साहित दिखे।
विज्ञापन


दोपहर बाद शुरू हुए दंगल में पहले स्थानीय पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए तो शाम होने के साथ पड़ोसी राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दांवपेचों से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। वहीं अमृतसर से आए भांगड़ा कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर शाम को दंगल में 21 हजार के इनाम वाली छोटी माली का मुकाबला दीनानगर के पहलवान सरवन और मलेर कोटला के पहलवान शमशेर के बीच हुआ। इसमें सरवन ने शमशेर को पटकनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया, वहीं 51 हजार के इनाम वाली बड़ी माली का मुकाबला मलेर कोटला के पहलवान गनी और अमृतसर के पहलवान रूबन क्वाली के बीच हुआ। करीब आधा घंटा चले इस मुकाबले में अमृतसर के पहलवान रूबन क्वाली ने मलेर कोटला के पहलवान गनी को चित कर माली अपने नाम कर ली। इसके बाद आयोजकों ने उन्हें गदा व इनाम की राशि देकर सम्मानित किया, जबकि अन्य पहलवानों को भी उनके इनाम की राशि वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें