बनी। डुग्गन में गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज हो गया। इसका शुभारंभ खेल विभाग के अधिकारी जिया लाल ने किया। इस अवसर पर सेना के अधिकारी माैजूद रहे। इसमें कुल 10 टीमों ने भाग लिया। पहले दिन का मुकाबला डुग्गन और दुलंगल के बीच खेला गया जिसमें दुलंगल ने 2-1 से जीत हासिल की। बीर सिंह विक्टोरिया स्पोर्ट्स एंड यूथ क्लब के अध्यक्ष विपन सिंह ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को खेलों के प्रति सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि पहली बार इस तरह का आयोजन होने से युवतियों में उत्साह है। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट भारतीय सेना सात सिखलाई रेजिमेंट के सहयोग से करवाया जा रहा है। इसका फाइनल मुकाबला सोमवार को बनी और भरमोता के बीच खेला जाएगा। संवाद